रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत पाकिस्तान को जन्म दे सकता है तो उसे तबाह भी कर सकता है। उन्होंने लखनऊ से ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को रवाना किया।
लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जीत हमारी आदत है और इस आदत को हमें न सिर्फ बनाए रखना है, बल्कि इसे और मजबूत करना है।
मुख्य बातें:
- राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी।
- लखनऊ से ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप रवाना।
- ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट में बूस्टर और वारहेड बिल्डिंग का उद्घाटन।
राजनाथ सिंह ने कहा कि दुश्मनों को पता चल गया है कि उनकी एक-एक इंच जमीन हमारी ब्रह्मोस की जद में है। ऑपरेशन सिंदूर में जो हुआ, वो सिर्फ ट्रेलर था। उस ट्रेलर से ही पाकिस्तान को यह एहसास हो गया कि अगर भारत उसे जन्म दे सकता है तो…आगे मुझे बोलने की जरूरत नहीं है, आप खुद समझदार हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक देश को विकसित करने का टारगेट दिया है और इस यात्रा में डिफेंस सेक्टर का बड़ा योगदान होगा। ब्रह्मोस जैसी उपलब्धियों से ‘मेक इन इंडिया’ ग्लोबल ब्रांड बन गया है और अब भारत टेकर नहीं, गिवर की भूमिका में आ गया है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
Subscribe to Our Newsletter
Keep in touch with our news & exclusive articles
Thank you for subscribing to the newsletter.
Oops. Something went wrong. Please try again later.












