स्मृति मंधाना बनेंगी इंदौर की बहू

फिल्म निर्देशक पलाश मुछाल ने घोषणा की है कि वे जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना से शादी करने जा रहे हैं। टीम इंडिया का 19 अक्टूबर को इंग्लैंड से मुकाबला है।

फिल्म निर्देशक, संगीतकार, लेखक, अभिनेता और गायक पलाश मुछाल ने इंदौर में घोषणा की कि वे जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना के साथ विवाह सूत्र में बंधने जा रहे हैं। पलाश ने मुस्कुराते हुए कहा, “स्मृति जल्द ही इंदौर की बहू बनेंगी।”

पलाश ने बताया कि महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना इस समय इंदौर में चल रहे वीमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं। 19 अक्टूबर को भारत-इंग्लैंड का मैच यहीं खेला जाएगा। पलाश ने कहा कि वे स्टेडियम जाकर भारतीय टीम और स्मृति का मनोबल बढ़ाएंगे।

पलाश मुछाल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘राजू बैंड वाला’ का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म बैंड बजाने वालों के जीवन, संघर्ष और भावनाओं पर आधारित है। इसमें ‘पंचायत’ फेम चंदन रॉय मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अविका गौर नायिका हैं। फिल्म में कई सितारे कैमियो करेंगे और संगीत जगत के कलाकार बैंड उद्योग को ट्रिब्यूट देंगे। पलाश ने कहा कि वे हमेशा साफ-सुथरी, विषय प्रधान और संदेश देने वाली फिल्में बनाना चाहते हैं।

पलाश ने कहा, “इंदौर में तकनीकी साधनों की कमी जरूर है, लेकिन लोकेशन्स की कोई कमी नहीं। यहां के लोग बहुत सहयोगी हैं, इसलिए मैं यहां एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करने की योजना बना रहा हूं।”‘राजू बैंड वाला’ का पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा हो चुका है और दिसंबर में दूसरा शेड्यूल इंदौर में होगा। फिल्म अगले साल अप्रैल में एक लीडिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म के नायक चंदन रॉय ने कहा कि यह उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण रोल है। उन्होंने बैंड वालों के जीवन को समझने के लिए ट्रंपेट बजाने की ट्रेनिंग भी ली। अभिनेत्री अविका गौर ने कहा कि उन्हें बचपन से मिली लोकप्रियता और दर्शकों का भरोसा आज भी प्रेरित करता है। वे अपने काम को सर्वोपरि मानती हैं। अविका इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों के बावजूद इंदौर में शूटिंग कर रही हैं।

स्मृति मंधाना को हाल ही में आईसीसी विमेंस वनडे बैटर्स रैंकिंग में टॉप स्पॉट दिया गया है। इससे पहले 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद वो टॉप पर पहुंची थीं। पांच साल बाद अब वापिस उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

Subscribe to Our Newsletter

Keep in touch with our news & exclusive articles

Thank you for subscribing to the newsletter.

Oops. Something went wrong. Please try again later.

Share the post
What to read next...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.