उत्तराखंड में पहली बार आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया। गढ़वाल की मीनाक्षी ने 60 किलोमीटर की दौड़ सबसे पहले पूरी की।
उत्तराखंड में पहली बार आदि कैलाश परिक्रमा अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें 800 से ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया। यह मैराथन उत्तराखंड राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर आयोजित की गई। धावकों ने माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में 10,500 फीट से 14,500 फीट की ऊंचाई तक दौड़ लगाई।
मुख्य दौड़ 60 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन आदि कैलाश से शुरू होकर गुंजी और क तक चली। गढ़वाल की धाविका मीनाक्षी ने 60 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन सबसे पहले पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया।
- पुरस्कार:
पुरुष और महिला विजेताओं के लिए 2-2 लाख रुपए के पुरस्कार रखे गए हैं। अन्य श्रेणियों में भी लाखों रुपए वितरित किए जाएंगे। आयु, पेशा और फिटनेस के आधार पर सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। - पुरस्कार राशि का विवरण:
- 65 किलोमीटर अल्ट्रा मैराथन: प्रथम पुरस्कार – 2 लाख रुपए (पुरुष और महिला)
- 42 किलोमीटर दौड़: प्रथम पुरस्कार – 1,25,000 रुपए
- 21 किलोमीटर रेस: प्रथम पुरस्कार – 75,000 रुपए
- 10 किलोमीटर रेस: प्रथम पुरस्कार – 30,000 रुपए
- 5 किलोमीटर रेस: प्रथम पुरस्कार – 10,000 रुपए
- 40 से 50 वर्ष, 50 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से ऊपर के सभी पुरुष और महिला विजेताओं को प्रथम पुरस्कार – 40,000 रुपए
- विशेष श्रेणियों (उत्तराखंड के शीर्ष धावक, 18 से 40 वर्ष के युवा और भारतीय सशस्त्र बल के सदस्य) को प्रथम पुरस्कार – 25,000 रुपए
- उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारी को प्रथम पुरस्कार – 10,000 रुपए
समापन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें उत्तराखंड का पारंपरिक छलिया नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
Topics:dehradunUttarakhandउत्तराखंड
Subscribe to Our Newsletter
Keep in touch with our news & exclusive articles
Thank you for subscribing to the newsletter.
Oops. Something went wrong. Please try again later.












